Gridih News: क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज, गुमगी की टीम हुई विजयी
गिरडीह, नवम्बर 18 -- Gridih News: हीरोडीह। जमुआ प्रखंड के हीरोडीह स्थित जमडीहा मैदान में मंगलवार को 28वें विकास कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। इस अवसर पर खेल मैदान को स्टेडियम की तरह सजाया गया था। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक मंजु कुमारी, जिला परिषद सदस्य विजय कुमार पांडेय सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। मौके पर विधायक मंजु कुमारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देती हैं। खिलाड़ियों को हार-जीत की चिंता किए बिना खेल भावना और अनुशासन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.