गिरडीह, अगस्त 13 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के द्वारा 16 अगस्त 2026 से गिरिडीह स्टेडियम में अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग के लिए फिटनेस कैंप लगाया जाएगा। कैंप प्रतिदिन संध्या 4:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि गिरिडीह जिले में पंजीकृत सभी खिलाड़ी, जिनका पंजीयन जिला संघ में हो चुका है, वे इस फिटनेस कैंप का लाभ उठा सकते हैं। बताया कि कैंप में फिटनेस टेस्ट देने के बाद खिलाड़ी जिला लेवल पर होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए पात्र माने जाएंगे। उन्होंने बताया कि कैंप शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को चयन ट्रायल के लिए जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। यह भी पढ़ें- 16 अगस्त को होगा जूनियर एथलेटिक्स का चयन ट्रायल जिन दस्तावेजों की मांग की गई है उनमें पिछले 3 साल की मार्...