Gridih News: कोयरीडीह में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास
गिरडीह, सितम्बर 23 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया प्रखंड के कोयरीडीह गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो ने किया। शिलान्यास के दौरान विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के शुरू होने से ग्रामीणों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। विधायक ने कहा कि केवल भवन का निर्माण हो जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर नहीं होगी। उपकेंद्र में पर्याप्त संख्या में चिकित्सक, नर्स एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता भी जरूरी है। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकीय संसाधनों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की कमी दूर करना आवश्यक है। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.