Gridih News: कोयरीडीह टीम ने फुटबॉल मैच का फाइनल जीता
गिरडीह, सितम्बर 7 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के सलैयाटांड़ फुटबॉल मैदान में साहू इलेवन स्पॉटिंग क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का रविवार को धावाटांड़ फुटबॉल क्लब एवं यंग एफसी कोयरीडीह की टीम के बीच फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। जिसमें टाईब्रेकर खेल के माध्यम से यंग एफसी कोयरीडीह की टीम ने धावाटांड़ टीम को पराजित कर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत लिया। बताया कि प्रतियोगिता में निर्धारित समय पर किसी भी टीम के द्वारा गल नहीं किए जाने पर टाइप ब्रेकर का खेल आयोजित किया गया। मैच के निर्णायक प्रकाश कुमार राय थे व उदघोषक अशोक साव व नासिर हुसैन थे। मौके पर आयोजक कमेटी के अध्यक्ष दीपक हेंब्रम, उपाध्यक्ष संदीप बासके, वर्गीश मरांडी, सचिव सचिन साहू, संचालक प्रकाश कुमार, मिथुन, मनोज, संदीप, बबलू, राजेश, सुभाष, मदन टोप्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.