Gridih News: कोदम्बरी में प्रयास स्पोर्ट्स सीजन-04 का भव्य आयोजन
गिरडीह, अक्टूबर 10 -- Gridih News: हीरोडीह। प्रयास पहल (शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्था) के तत्वावधान में शनिवार को कोदम्बरी स्थित शिवाजी मैदान में प्रयास स्पोर्ट्स सीजन-04 का आयोजन किया गया। खेल महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र के युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, उन्हें प्रोत्साहित करने तथा युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा सेवा विकास और खेलेंगे, बढ़ेंगे, समाज बदलेगा के संकल्प के साथ किया गया। संस्था का उद्देश्य खेल के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और समाज के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रयास पहल के संस्थापक सुबोध कुशवाहा एवं मुख्य अतिथियों ने इस आयोजन को युवाओं की प्रतिभा निखारने और उन्हें खेल के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.