गिरडीह, अक्टूबर 11 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। खेलो झारखंड 2026-27 के तहत आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-17 बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गिरिडीह की टीम ने कोडरमा को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत में गावां प्रखंड के तीन खिलाड़ियों रोहित कुमार, रुपेश कुमार और राजकुमार का अहम योगदान रहा। उनकी सफलता से प्रखंड और जिले में खुशी का माहौल है। गिरिडीह जिला टीम में उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल विष्णुटीकर के रोहित कुमार तथा प्लस टू हाई स्कूल गावां के रुपेश कुमार और राजकुमार का चयन हुआ था। तीनों खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। फाइनल में कोडरमा को हराकर टीम ने खिताब अपने नाम किया।खिलाड़ियों यह भी पढ़ें- Latehar News: राज्यस्तरीय वॉलीबॉल में लातेहार की बेटियों ने जीता कांस्य पदक क...