Gridih News: कॉपी-किताब का हुआ वितरण
गिरडीह, अगस्त 12 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी-किताब का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य सह झामुमो महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष रेशमा परवीन शामिल हुईं। इस दौरान रेशमा परवीन ने बच्चों के बीच कॉपी-किताब वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई में परेशानी न हो, इसके लिए समाज के लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। इसके बाद रेशमा परवीन गावां प्लस टू हाई स्कूल में एसआईआर को लेकर चल रहे दावा-आपत्ति शिविर में पहुंचीं और वहां चल रहे कार्यों व प्रगति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: विद्यालय किट योजना के तहत वितरण मौके पर प्रधानाध्यापक महकम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.