गिरडीह, अगस्त 20 -- Gridih News: ​गिरिडीह। के.के. वर्मा इवनिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं से कथित तौर पर अतिरिक्त शुल्क वसूलने और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर अखिल झारखंड छात्र संघ ने कड़ा विरोध जताया है। संघ के जिलाध्यक्ष अक्षय यादव ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय विश्वविद्यालय स्तरीय जांच की मांग की है। छात्रों से मिली शिकायतों के आधार पर अक्षय यादव ने बताया कि कॉलेज में प्रैक्टिकल के नाम पर प्रति छात्र लगभग Rs.300 वसूले जा रहे हैं। छात्रवृत्ति आवेदन के नाम पर प्रति छात्र Rs.1,000 तक लिए जा रहे हैं। अन्य मदों में निर्धारित शुल्क के अलावा अतिरिक्त राशि की वसूली हो रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय से छात्रों को जारी रसीदों के सत्यापन की मांग की है। इसके अलावा, कॉलेज में पेयजल...