Gridih News: के-टाइगर अकादमी ने 18 स्वर्ण पदक झटक लाया पहला स्थान
गिरडीह, अक्टूबर 4 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। श्री श्याम भवन में आयोजित दो दिवसीय 10वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन शनिवार शाम को हुआ। गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए के-टाइगर अकादमी की टीम 136 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। टीम ने 18 स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीते। वहीं द बैलेंस पाथ अकादमी 53 अंकों के साथ दूसरे और सीसीएल डीएवी की टीम 44 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डिप्टी मेयर सुमित कुमार और विशिष्ट अतिथि दिलीप रजक व मिथुन राज ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पहले दिन देवघर के 10 खिलाड़ियों को गोल्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.