Gridih News: केवा कामयाब को हरा बीजीएच टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के फुलजोरी पंचायत के मोचियाडीह गांव स्थित खेल मैदान में सोमवार को सफा समर्थक चैंपियन ट्राफी नामक क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन फाइनल मैच के साथ हो गया। फाइनल मैच केवा कामयाब और बीजीएच हास्पिटल खोरीमहुआ के बीच खेला गया। जिसमें बीजीएच की टीम ने 16 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीजीएच हॉस्पिटल ने निर्धारित 10 ओवर में 81 रन का स्कोर खडा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केवा कामयाब की टीम 10 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 65 रन बना सकी। इससे पूर्व फाइनल मैच का शुभारंभ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो. सुलेमान, मो. सफा सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। मैच समाप्ति के बाद मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिह ने विजेता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.