Gridih News: केन्दुआ में जलजमाव से सड़क बदहाल, ग्रामीण परेशान
गिरडीह, अगस्त 20 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। बिरनी प्रखंड के ग्राम पंचायत केन्दुआ में बरसात शुरू होते ही ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। गांव की मुख्य सड़क पर जगह-जगह पानी जमा है और गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है। यह सड़क कोडरमा-कोवाड मार्ग पर स्थित है और प्रखंड मुख्यालय बिरनी से सिर्फ 8 किमी दूर है।
ग्रामीणों की समस्याएँ केन्दुआ के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों के लोग इसी रास्ते से बाजार, स्कूल, अस्पताल और सरकारी कार्यालय जाते हैं, लेकिन जलजमाव और टूटी सड़क के कारण सफर मुसीबत बन गया है। लगातार बारिश से सड़क पर 1 से 2 फीट तक पानी जमा है। नीचे गड्ढे होने से बाइक, साइकिल और ऑटो फंस जा रहे हैं। स्कूल जाने वाले 200 से अधिक बच्चे, मरीजों को ले जाने वाली 108 एंबुलें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.