गिरडीह, जुलाई 11 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। क्लास रुम से लैब और लैब से जल संरक्षण तक जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने बुधवार को बेंगाबाद के कर्माटांड़ स्थित के.एन. बक्सी महाविद्यालय का दौरा कर कैंपस का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षा, शोध और पर्यावरण के क्षेत्र में कॉलेज द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। भाजपा विधायक मंजु कुमारी ने भ्रमण के दौरान महाविद्यालय की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को करीब से देखा। परिसर में चल रहे नवाचारों और विद्यार्थियों के प्रयासों की उन्होंने तारीफ की। इस क्रम में विधायक ने भाजपा संसदीय बोर्ड के महासचिव और राष्ट्रीय मुखपत्र कमल संदेश के संपादक शिवशक्ति नाथ बक्शी से भेंट भी की। विधायक ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षा, शोध और सामाजिक दायित्वों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने शिवशक्ति नाथ बक्शी के सरल और प...