गिरडीह, अगस्त 13 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। भारतीय संस्कृति और पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बेंगाबाद में गुरुवार को खेल एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने अपने हाथों और पैरों पर बारीक बेल-बूटे, फूल-पत्ती और पारंपरिक आकृतियों को बेहद खूबसूरती से उकेरा। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों की सृजनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है। यह ...