Gridih News: केएन बक्शी कॉलेज ने निकाली लीगल एड जागरुकता रैली
गिरडीह, जुलाई 12 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। कानून की किताबें अब क्लास रुम से निकलकर गांव की चौपाल तक पहुंच गई है। के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने लीगल एड सेल के तहत शनिवार को एक भव्य जागरूकता रैली निकालकर आम लोगों को उनके अधिकारों और निःशुल्क कानूनी मदद के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक निःशुल्क कानूनी सहायता और संवैधानिक अधिकारों की जानकारी पहुंचाना था। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि न्याय केवल न्यायालयों तक सीमित नहीं, बल्कि हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। आज के समय में कानून की जानकारी सिर्फ वकीलों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। रैली के दौरान शिक्षकों ने महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, उपभोक्ता अधिकार, भूमि एवं संपत्ति विवाद, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, शिक्षा का अधिकार और निःशुल्क विधिक सहाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.