Gridih News: केंद्रीय टीम ने पिहरा हाई स्कूल का किया निरीक्षण
गिरडीह, नवम्बर 14 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के प्लस टू प्रोजेक्ट हाई स्कूल पिहरा में केंद्रीय टीम के आगमन पर विद्यालय परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों के अनुशासन और प्रतिभा को देख टीम के सदस्यों ने उनकी सराहना की। केंद्रीय टीम ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई, अनुशासन और परिसर में की गई हरियाली का जायजा लिया। साथ ही विद्यालय में पौधरोपण के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षकों के कार्यों को सराहनीय बताया। टीम ने विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक माहौल पर भी संतोष जताया। इस अवसर पर बीडीओ महेंद्र रविदास, थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार और सीओ अभिषेक कुमार मौजूद थे। अधिकारियों एवं अतिथियों ने विद्यालय प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.