Gridih News: केंदुआ में सरकारी जमीन पर तेजी से हो रहा अवैध निर्माण
गिरडीह, सितम्बर 2 -- Gridih News: खोरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत धनवार प्रखंड के केंदुआ चट्टी मुख्य मार्ग स्थित केंदुआ गांव में सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण का मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर खोरीमहुआ अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय में मामला (विविध वाद संख्या 30/2025) दर्ज कराया गया था, जिसमें धनवार अंचलाधिकारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। हालांकि, आदेश के एक वर्ष से अधिक बीत जाने के बाद भी धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विवाद धनवार अंचल के खाता संख्या 42, प्लॉट संख्या 1164 की करीब 9 एकड़ 70 डिसमिल 'गैरमजरुआ खास' भूमि से जुड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस जमीन का उपयोग आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, पशु चारागाह और साप्ताहिक हाट जैसे सार्वजनिक कार्यों के लिए होता आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.