Gridih News: केंदुआ में पुस्तकालय खोलने की मांग, केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
गिरडीह, सितम्बर 23 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। बिरनी प्रखंड के केंदुआ पंचायत में आधुनिक पुस्तकालय खोलने की मांग तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार ने कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और बगोदर विधायक नागेंद्र महतो को पत्र भेजकर पहल करने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि केंदुआ पंचायत की आबादी 10 हजार से अधिक है और यहां हाई स्कूल भी है, लेकिन छात्रों के लिए पुस्तकालय या वाचनालय की सुविधा नहीं है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को किताबों के लिए गिरिडीह, कोडरमा या हजारीबाग जाना पड़ता है। इससे समय और पैसे की परेशानी होती है। राजेश कुमार ने पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, एनसीईआरटी सामग्री, साहित्यिक पुस्तकें, समाचार पत्र, रोजगार समाचार और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.