Gridih News: कृषि, पशुपालन व बागवानी को बढ़ावा देने पर जोर
गिरडीह, अक्टूबर 8 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के बरजो पंचायत भवन में गुरुवार को आजीविका कृषि सखी, आजीविका पशु सखी एवं बागवानी सखियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न क्लस्टरों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता दीपक कुमार विश्वकर्मा ने की। बैठक में कृषि, पशुपालन और बागवानी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ सखियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। सखियों ने अपने-अपने गांवों में खेती, पशुपालन और बागवानी के दौरान आ रही समस्याओं को साझा किया। साथ ही समस्याओं के समाधान और बेहतर कार्ययोजना तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया। खेती विशेषज्ञ आशीष कुमार ने बेहतर खेती के तरीके, फसल प्रबंधन और किसानों के लिए उपयोगी कृषि तकनीकों की जानकारी दी। वहीं गादी संकुल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.