Gridih News: कुसमाडीह पंचायत में एसआईआर के दौरान हुई घटना की जांच शुरू
गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: सरिया। सरिया के कुसमाडीह में करीब एक माह पूर्व एसआईआर के दौरान सरिया बीडीओ एलएन तिवारी एवं ग्रामीणों के बीच हुई घटना को लेकर जांच शुरू हो गई है। गठित टीम में गुरुवार को अपर समाहर्ता गिरिडीह वैभव कुमार सिंह तथा बगोदर सरिया अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार गुप्ता ने घटना की जांच की। यह टीम कुसमाडीह सेंटर पहुंची और वहां के दर्जनों ग्रामीणों का बयान लिया। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों सरिया प्रखंड के कुसमाडीह पंचायत मुख्यालय में एसआईआर के दौरान सरिया बीडीओ के द्वारा ग्रामीणों के साथ किए गए दुर्व्यवहार, गाली-गलौज, मारपीट और उल्टे ग्रामीणों पर किए फर्जी मुकदमे के खिलाफ बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सरिया थाना पहुंच कर देर रात तक धरना दिया था। जिसके बाद सरिया बीडीओ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.