गिरडीह, अगस्त 21 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। नवडीहा ओपी क्षेत्र के सियाटांड़ पंचायत अंतर्गत हारोडीह गांव में स्थित मनोकामना शिवलिंग आज आसपास के ग्रामीणों के लिए आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मान्यता है कि सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करनेवाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं यहां पूरी होती है। सावन में यहां हर रोज बोलबम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं द्वारा गंगाजल से शिवलिंग की पूजा की जाती है। वहीं वर्षभर प्रत्येक सोमवार को महिलाओं व युवतियों द्वारा शिव की विशेष आराधना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार यहां स्थापित शिवलिंग सबों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

मंदिर की स्थापना की कहानी मंदिर की स्थापना की कहानी भी बेहद रोचक है। मंदिर के संस्थापक रामेश्वर महतो के अनुसार, विवाह के 21 वर्ष बाद तक उन्हें संतान नहीं हुआ था। उन्हों...