Gridih News: कुलगो टोल प्लाजा के पास कंटेनर से टकराई बाइक, युवक की मौत
गिरडीह, जुलाई 16 -- Gridih News: डुमरी। डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा के समीप बुधवार अहले सुबह खड़े कंटेनर में बाइक टकरा जाने के कारण एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुसनी लेवा निवासी अजीत दास के 21 वर्षीय पुत्र उदय दास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उदय दास बाइक से बगोदर की ओर से डुमरी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान कुलगो टोल प्लाजा के समीप सड़क किनारे खड़े कंटेनर में उसकी बाइक पीछे से जा टकराई। यह भी पढ़ें- कंटेनर में टकराई बाइक, बरवाअड्डा के युवक की मौत टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.