गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया थाना क्षेत्र के छोटकी सरिया गांव में रविवार देर रात करीब दो बजे चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए के सोना-चांदी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना में करीब 08 लाख रुपए के सामान की चोरी होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित गृहस्वामी राजू मंडल ने मामले की लिखित सूचना सरिया थाना में देकर चोरों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। राजू मंडल किसान हैं।

राजू मंडल का बयान पीड़ित राजू मंडल के अनुसार, चोर रात करीब दो बजे घर में दाखिल हुए। इस दौरान उनके पुत्र अनुराग मंडल के कमरे को बाहर से बंद कर दिया गया, जबकि घर के अन्य कमरों के ताले तोड़कर अलमारी और बक्सों को खंगाला गया। चोरों ने करीब 6 से 7 हजार रुपये नगद के अलावा पैतृक संपत्ति मे...