गिरडीह, अक्टूबर 30 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के नारोबाद गांव में कुएं से पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट, घर में तोड़फोड़ और छिनतई का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी चंदन हजरा (26), पिता खिरो हजरा ने जमुआ थाना में आवेदन देकर 10 लोगों पर एकजुट होकर हथियारों से लैस होकर घर में घुसने, मारपीट करने, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने तथा नकदी और चांदी की चेन छीनने का आरोप लगाया है। थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह करीब आठ बजे की है। चंदन हजरा का आरोप है कि गांव के ही बिलाश हजरा, दरोगी हजरा, धनेश्वरी देवी, सकुनवा देवी, पवन हजरा, मनोज हजरा, महेंद्र हजरा, मनेजर हजरा, निरंजन हजरा और चमेली देवी एकजुट होकर हथियारों के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने घर पर ईंट-पत्थर चलाए और एस्बेस्टर की ...