Gridih News: कुएं में डूबने से इंटर की छात्रा की मौत
गिरडीह, जुलाई 21 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के उदयपुर पंचायत अंतर्गत बेलडीह गांव में रविवार दोपहर कुएं में डूबने से 18 वर्षीय इंटर की छात्रा की मौत हो गई। मृतिका की पहचान बेलडीह निवासी सुरेश वर्मा की पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पूजा रविवार को घर से लगभग 5 फीट दूर स्थित कुएं के पास साग धोने गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। करीब आधा घंटा बाद जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोज शुरू की। कुएं में पूजा की थाली तैरती मिली। पिता सुरेश वर्मा कुएं में उतरकर उसे बाहर निकाले और आनन-फानन में निजी क्लिनिक ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पूजा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पूजा की अचानक मौत से गांव में मातम पसरा है。
स्कूल में शोक सभा सोमवार को गांडे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.