Gridih News: कुआं में डूबने से मजदूर की मौत
गिरडीह, अक्टूबर 29 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड की मेढ़ोचपरखो पंचायत अंतर्गत पननिया गांव में बुधवार दोपहर कुएं में डूबने से 40 वर्षीय मजदूर राधे यादव की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, राधे यादव पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। इसी दौरान गांव के समीप शामडीह स्थित एक कुएं में डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। राधे यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। पिता की मौत से दोनों बच्चों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.