गिरडीह, सितम्बर 10 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों किसान दोगुनी दर पर यूरिया खाद खरीदने को विवश हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग द्वारा मनमानी दरों पर बेचे जा रहे खाद के दामों पर नियंत्रण नहीं किया जा रहा है, जिससे सरकारी प्रावधानों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है। केंद्र सरकार ने निर्धारित दर पर खाद बिक्री का सख्त निर्देश दिया है, लेकिन सरकारी गाइडलाइन का अनुपालन नहीं किया जा रहा है और किसानों से दोगुनी कीमत वसूली जा रही है। इस व्यवस्था से किसान त्रस्त हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, प्रति पैकेट यूरिया खाद 266.50 रुपये की दर से बिक्री करने का प्रावधान है, लेकिन थोक विक्रेता यानी डीलर द्वारा 425 रुपए प्रति पैकेट की दर से फुटकर विक्रेताओं को खाद दिया जा रहा है। फुटकर विक्रेता 11 से 12...