Gridih News: किसानों की महीनों की मेहनत पर हाथियों ने फेरा पानी
गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। किसानों की महीनों की मेहनत और पूंजी एक रात में बर्बाद हो गई। जंगली हाथियों का झुंड एक बार फिर बगोदर में लौट आया है। झुंड में बच्चे भी शामिल हैं। रविवार रात हाथियों ने मुंडरो पंचायत में तैयार खड़ी धान की फसल को निशाना बनाया। फसलों को चट करने के साथ-साथ रौंद कर बर्बाद कर दिया। फसल बर्बाद होने से किसान मायूस हैं। किसानों का कहना है कि पहले से ही रोग के कारण फसल प्रभावित थी, ऊपर से हाथियों ने रही-सही कसर पूरी कर दी। मुखिया बंधन महतो ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ पहुंची और हाथियों को खदेड़ा गया, लेकिन झुंड अभी भी आसपास के जंगल में डेरा जमाए हुए है। उनके अनुसार लगभग 3-4 एकड़ में धान की फसल को नुकसान हुआ है। बताया कि झुंड में 30 की संख्या में हाथी और उसके बच्चे शामिल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.