Gridih News: किसगो बाजार से महिला की बाइक चोरी, मामला दर्ज
गिरडीह, अगस्त 23 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो बाजार से एक महिला की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। करिहारी निवासी सुमित्रा देवी ने हीरोडीह थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, सुमित्रा देवी 22 अगस्त को पति मनोज राम के नाम दर्ज होंडा शाइन बाइक (जेएच10 बीई 3075) से किसगो बाजार गई थी। बाइक खड़ी कर काम निपटाने के बाद लौटी तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग न मिलने पर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.