Gridih News: किशोरी के गायब होने से परिजन चिंतित
गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी के गायब हो जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के गायब हो जाने की घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों ने देवरी थाना पुलिस को आवेदन देकर बच्ची को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। बताया है कि किशोरी शुक्रवार की शाम में बाहर तरफ जाने की बात कहकर अपने घर से निकली थी। जो रात तक वापस अपने घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने के बाद उसका रविवार तक पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने रविवार को बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा आवेदन मिलते ही पुलिस द्वारा उसे खोजबीन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोकेशन के आधार पर शीघ्र ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.