गिरडीह, जुलाई 13 -- Gridih News: ताराटांड़, प्रतिनिधि। ताराटांड़ पुलिस ने कार से पशु चोरी करते दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस दौरान पुलिस ने कार व चोरी के एक पशु को भी कब्जे में लिया है। कागजी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामला ताराटांड़ थाना क्षेत्र का है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: तस्करी के लिए ले जा रहे एक पिकअप वैन पशु के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारजांच अभियान ताराटांड़ थाना प्रभारी बुद्धेश्वर उरांव ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण हेतु शनिवार देर रात सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में शनिवार देर रात करीब दो बजे गिरिडीह तरफ से तेजी से एक कार आती दिखाई देख ताराटांड़ थाना मुख्य गेट के पास चेकिंग कर रही पुलिस ने वाहन को रोक दिया। यह भी पढ़े...