गिरडीह, अगस्त 22 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग एनएच 114 ए पर शुक्रवार दोपहर झलकडीहा के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिहार के चकाई थाना क्षेत्र के एकतारा गांव निवासी सबस्टीन मरांडी उर्फ सुभाष (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक महासोल मुर्मू उसी गांव का रहनेवाला बताया जा रहा है। घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Banka News: सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक युवक घायलघटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बेंगाबाद से मधुपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक कार से बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर र...