Gridih News: कार ने युवक और 5 बाइकों को रौंदा, एक गंभीर
गिरडीह, अगस्त 22 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी चौक के समीप गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ओमनी कार ने एक युवक को अपनी चपेट में लेते हुए चाय दुकान के पास खड़ी पांच बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में खैरगढ़ा निवासी विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि चार मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि इसरी बाजार की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ओमनी कार डुमरी चौक के समीप स्थित एक चाय दुकान के पास पहुंची। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और वहां खड़ी पांच मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।
घायलों का उपचार इसके बाद कार ने पास में खड़े विजय कुमार को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि विजय डुमरी के एक रेस्टोरेंट से काम कार अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.