Gridih News: कारीझाल के प्रवासी मजदूर की गुजरात के बड़ोदरा में मौत
गिरडीह, अक्टूबर 19 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के गुनियाथर पंचायत अन्तर्गत कारीझाल गांव निवासी प्रवासी श्रमिक सोनाराम मुर्मू (40 वर्ष) की गुजरात में मौत हो गई। वह बुधन मुर्मू के पुत्र थे और सूरत के बड़ोदरा स्थित लालबाग लेबर कॉलोनी में रहकर मजदूरी करते थे। परिवार के सदस्यों ने रविवार को बताया कि शुक्रवार 16 अक्टूबर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। रविवार को उनका शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया कि सोनाराम मुर्मू परिवार के भरण-पोषण के लिए दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के परिवार में चार बेटा और एक बेटी है। पिता की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार के सामने अब आर्थिक संकट की चिंता भी खड़ी हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.