गिरडीह, जुलाई 27 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। वेटरन ऑर्गेनाइजेशन गिरिडीह (झारखंड) के तत्वावधान में रविवार को कारगिल विजय दिवस पूरे श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों तथा वीर सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस : जिले के शहीद प्रमोद व सुनील को किया यादकार्यक्रम के मुख्य अतिथि इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, एसडीएम धीरेन्द्र कुमार, भारत विकास परिषद के राज्य समन्वयक देवेंद्र सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार, अधिवक्ता संघ के सचिव चुन्न...