Gridih News: कानून का उल्लंघन करनेवाला किशोर गया बाल सुधार गृह
गिरडीह, सितम्बर 6 -- Gridih News: गिरिडीह। पचंबा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीया नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने एवं आरोपी के माता-पिता से शिकायत करने पर धमकी व गाली-गलौज तथा जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कानून का उल्लंघन करने वाले एक किशोर को निरुद्ध किया है। निरुद्ध किये गये किशोर को पचंबा पुलिस ने शनिवार को बाल सुधार गृह हजारीबाग भेज दिया है। डीएसपी (मु.) प्रथम रुपेंद्र कुमार राणा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश में छापामारी चल रही है। बता दें कि नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के इस मामले को लेकर पचंबा थाना में छात्रा की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह भी पढ़ें- कानून का उल्लंघन करनेवाला किशोर गया बाल सुधार गृह प्राथमिकी में पचंबा थाना क्षेत्र के निवासी मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.