Gridih News: कांवरियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांवरियों की सुरक्षा को लेकर गिरिडीह पुलिस अलर्ट है। गिरिडीह के अलग-अलग इलाके से होकर कांवरियों के जत्था का गुजरने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कोई कांवरिये बाबाधाम जा रहे हैं तो कोई कांवरिया बोल बम जाने के लिए गंगा जल उठाने सुल्तानगंज जा रहा है। गिरिडीह जिला आपराधिक दृष्टिकोण से संवेदनशील माना जाता है। कुछ साल पहले अंधेरा होने के बाद गिरिडीह जिले के अलग-अलग पथों पर कांवरियों को असामाजिक तत्व एवं अपराधी अपना निशाना बनाते रहे हैं। हालांकि हाल के सालों में ऐसी घटनाएं नहीं हुई हैं। इसके बावजूद गिरिडीह पुलिस जिले से होकर गुजरने वाले कांवरियों की सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की है। यह भी पढ़ें- Gridih News: निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का एसपी ने किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.