Gridih News: कांग्रेस नेता की पुण्यतिथि पर 30 यूनिट रक्त संग्रह
गिरडीह, जुलाई 28 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। समाजसेवी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय नरेंद्र सिन्हा छोटन की छठी पुण्यतिथि पर सोमवार को नरेंद्र सिन्हा मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में बरमसिया स्थित नरेंद्र सिन्हा चिल्ड्रेन पार्क में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रारंभ कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय नरेंद्र सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से हुई। उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सेवा-भाव को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय नरेंद्र सिन्हा जनसेवा की मिसाल थे। कोरोना काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.