Gridih News: कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वंशीधर के निधन पर शोक
गिरडीह, जुलाई 27 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह रविवार को तिसरी प्रखंड के किशुटांड़ गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने मृतक कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वंशीधर यादव की मौत पर शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढ़स बंधाया। वहीं उन्होंने पीड़ित परिवार को हर मौके पर सहयोग करने का भरोसा दिया। इस दौरान धनंजय सिंह सहित भारी संख्या में गांव के लोग वंशीधर यादव की शव यात्रा में शामिल हुए। बता दें कि वंशीधर यादव की शनिवार रात आकस्मिक मौत हो गई थी। इसकी खबर मिलने पर धनंजय सिंह रविवार को किशुटांड़ गांव पहुंचे। धनंजय सिंह ने कहा कि वंशीधर यादव की मौत होने से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है, जो निकट भविष्य में पूरा होना असंभव है। मौके पर जिला सचिव कपिल देव राय, रामप्रसाद विश्वकर्मा, कांग्रेस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.