गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। कांग्रेस प्रखंड कमेटी की मासिक बैठक रविवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित निरीक्षण भवन में प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सभी बीएलए एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि 4 व 5 अगस्त को अपने-अपने बूथ पर मतदाता सूची का गहन सत्यापन करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहें। जिन योग्य मतदाताओं का नाम सूची में नहीं है, उनके आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरवाकर बीएलओ को उपलब्ध कराने को कहा गया। इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को अपने-अपने पंचायतों में 25-25 सक्रिय सदस्य बन...