Gridih News: कस्तूरबा विद्यालय के निरीक्षण में पहुंचे डीसी
गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: बेंगाबाद। डीसी रामनिवास यादव ने रविवार को बेंगाबाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने करीब दो घंटे तक छात्राओं को विज्ञान विषय पढ़ाया। चपुआडीह पीएम श्री उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद डीसी सीधे कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने पाकशाला, स्टोर रुम, वॉशरूम सहित विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय की साफ-सफाई और व्यवस्थित संचालन को देखकर वे काफी प्रभावित नजर आए। निरीक्षण के बाद डीसी ने बाल सांसद की सदस्यों से बातचीत की और उनकी गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद वे सीधे क्लासरूम में चले गए और छात्राओं को विज्ञान विषय का पाठ पढ़ाया। यह भी पढ़ें- Jamui News: कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का पांच घंटे निरीक्षण, डीईओ ने दिए आवश्यक न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.