गिरडीह, अगस्त 8 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजित शिविर में विद्यालय में अध्ययनरत 420 छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान मौसमी बीमारियों से पीड़ित 85 छात्राओं की पहचान की गई। जिन्हें आवश्यक उपचार के बाद निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने छात्राओं को बरसात के मौसम में होनेवाली बीमारियों से बचाव के लिए संतुलित आहार लेने, स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Simdega News: कस्तूरबा स्कूल में छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन के दौरान थो...