गिरडीह, अगस्त 9 -- Gridih News: राजधनवार। धनवार विस क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाकपा माले नेता राजकुमार यादव ने वीडियो जारी कर क्षेत्र की बदहाल सड़कों और अंचल कार्यालयों में किसानों-मजदूरों के काम नहीं होने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सरकार और प्रशासन को जनहित से जुड़े मामलों पर गंभीरता से पहल करनी चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि रविवार को घंघरीकुरहा से भंडारी तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सोमवार को खोरीमहुआ से अनुमंडल कार्यालय तक विशाल मार्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को मार्च के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी और जिला प्रशासन को समस्याओं के समाधान के लिए अल्टीमेटम दिया जाएगा। यादव ने कहा कि धनवार, गावां और तिसरी क्षेत्र की कई सड़कों की स्थिति बदहाल हो गई है। उनके विधाय...