गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने बुधवार को समीक्षा की। जिसमें अभियान की प्रगति का प्रखंडवार और विधानसभावार आकलन कर संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि जिले में कुल 2112570 गणना प्रपत्रों के वितरण के लक्ष्य के विरुद्ध अबतक 1284100 गणना प्रपत्रों का वितरण किया गया है, जो कुल लक्ष्य का 60.78 प्रतिशत है। उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और संबंधित नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि 10 जुलाई तक शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का ...