Gridih News: कल्याणडीह जंगल में पेड़ से लटकता मिला लापता व्यक्ति का शव
गिरडीह, जुलाई 8 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह शहरी स्वास्थ्य केंद्र के पीछे जंगल में मंगलवार देर शाम पेड़ से लटकता एक शव मिला है। शव की पहचान कल्याणडीह निवासी 48 वर्षीय सुधीर कुमार साहू के रूप में की गयी है। सुधीर पिछले शनिवार 04 जुलाई से ही अपने घर से लापता था। वह सब्जी बेचने का काम करता था। यह भी पढ़ें- Hardoi News: खेत में पेड़ से लटकता मिला युवक का शवपुलिस जांच घटना की सूचना मिलने के बाद पचंबा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल की। पुलिस प्रथम दृष्टा मामले को आत्महत्या का मान रही है। बताया जाता है कि सुधीर के परिजनों ने उसके लापता होने की लिखित जानकारी पचंबा पुलिस को दी थी और पुलिस मामले की पड़ताल कर रही थी। इस बीच मंगलवार शाम जब कुछ लोग कल्याणडीह शहरी स्वास्थ्य केंद्र के पीछे शौच के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.