गिरडीह, अगस्त 4 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले की सबसे पुरानी सांस्कृतिक संस्था कला संगम का चुनाव रविवार को होटल मिडवे ग्रीन में गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। चुनाव के पर्यवेक्षक एवं संरक्षक राजेन्द्र बगडिया, सतविंदर सिंह सलूजा एवं श्रेयांस जैन ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि संस्था के पदेन मुख्य संरक्षक उपायुक्त गिरिडीह तथा अनुमंडल पदाधिकारी पदेन संरक्षक बने रहेंगे। पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, राजेन्द्र बगडिया, सतविंदर सिंह सलूजा, श्रेयांस जैन, डॉ. विकास लाल एवं प्रकाश सहाय को संरक्षक बनाया गया। एक संरक्षक का पद रिक्त रखा गया है।

नयी कार्यकारिणी का गठन नई कार्यकारिणी को लेकर चुनाव परिणाम के अनुसार पंकज ताह अध्यक्ष तथा सतीश कुन्दन सचिव निर्वाचित हुए। कृष्ण कुमार सिन्हा कार्यकारी अध्यक्ष बने। उपाध्यक्ष पद पर राजी...