Gridih News: कलश स्थापना के साथ आज से शारदीय नवरात्र शुरू
गिरडीह, अक्टूबर 10 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड में रविवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। नवरात्र को लेकर पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया है। गांवों से लेकर बाजारों तक दुर्गा पूजा की रौनक बढ़ गई है। पूजा समितियां तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। दुर्गा मंदिरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन कर उन्हें आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिरों के आसपास भव्य पंडाल बनाए गए हैं। वहीं, विभिन्न पूजा स्थलों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है।नवरात्र के पहले दिन विधि-विधान से कलश स्थापना कर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का आह्वान किया जाएगा। इसके साथ ही कई पूजा स्थलों पर दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू होगा। दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.