Gridih News: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री राम कथा महायज्ञ शुरू
गिरडीह, जुलाई 17 -- Gridih News: ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड अंतर्गत भणडारीडीह, ताराटांड मे गुरूवार को श्रीश्री आदिशक्ति दुर्गा मंडप में गुप्त नवरात्रि एवं गुरुपुर्णिमा के पावन अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। चार धाम गौ सेवा संस्थान द्वारा श्री राम कथा महायज्ञ के पहले दिन गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा में 251 महिला व कुंवारी कन्याएं शामिल हुई। पूजा के बाद कलश लेकर निकली महिलाएं व कन्याएं ताराटांड़ मुख्य मार्ग होते हुए करीब तीन किलोमीटर दुरी तय कर बराकर नदी तट पर पहुंची। नदी तट पर चित्रकूट धाम से पधारे पंडित क्रांतिकारी नागा बाबा समेत अन्य पंडितो ने कलशो में जल भरवाया। इसके बाद सभी ताराटांड़ दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे। जय श्री राम, जय बजरंग बली, हर हर महादेव, जय मां दुर्गे के जयकारो से पूरा इलाका गुंज उठा। चार धाम गौ सेवा संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.