Gridih News: कर्ज में डूबे वार्ड सदस्य ने फांसी लगाकर दी जान
गिरडीह, अगस्त 20 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कर्णपुरा पंचायत अंतर्गत भोजदहा गांव के वार्ड सदस्य 40 वर्षीय शाहिद अंसारी ने मंगलवार रात अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब काफी देर तक अंसारी का कमरा नहीं खुला। आत्महत्या के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर कर्ज का तगादा मुख्य वजह मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, शाहिद अंसारी रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में अकेले सो गए थे। बुधवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो वह पंखे के सहारे गमछे के फंदे से लटके हुए थे। तुरंत दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भीड़ जुट गई। परिजनों के चित्कार से माहौल ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.