गिरडीह, सितम्बर 11 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों और मुख्य सड़कों पर चकाचौंध रोशनी के लिए लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन सोलर लाइट जनहित के काम नहीं आ रही है। लाइट के नाम पर खर्च की गई करोड़ों रुपये की सरकारी राशि व्यर्थ साबित हो रही है। सूत्रों के अनुसार, शाम ढ़लते ही मुख्य सड़क और गांव की सड़कें रोशनी के अभाव में अंधकार में डूब जाती थी। ग्रामीणों के आग्रह पर राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने मामले में गंभीरता दिखाई। उनकी अनुशंसा पर जरेडा कंपनी द्वारा मुख्य एवं गांव की सड़कों पर सोलर लाइट की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शुरुआत में सिंगल सोलर लाइट से बेहतर रोशनी मिली, लेकिन अब एक-एक कर लाइटें जवाब देने लगी है। जरेडा कंपनी द्वारा लगाई गई सोलर लाइटें अब लोगों के काम नहीं आ रही हैं, जिससे सोलर लाइ...