Gridih News: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बदली बेंगाबाद-लुप्पी मुख्य सड़क की तस्वीर
गिरडीह, जुलाई 23 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी बेंगाबाद-लुप्पी मुख्य सड़क की तस्वीर नहीं बदली। निर्माण हुए अभी एक साल भी नहीं बीते और पहली बरसात में ही सड़क की घटिया गुणवत्ता की पोल खुलकर सामने आ गई है। जगह-जगह जलजमाव, उखड़ी गिट्टियां और घरों में घुसा पानी बता रहा है कि निर्माण के समय संवेदक और विभागीय लापरवाही किस कदर बरती गई। बेंगाबाद चौक से फुरसोडीह होते हुए लुप्पी तक बनी करोड़ों की सड़क बरसात आते ही बदहाल हो गई है। लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क से यातायात व्यवस्था सुगम होने की उम्मीद थी, लेकिन सड़क की हालत ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। जलजमाव से बिगड़ी सड़क की सूरत, घरों में घुसा पानी यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बोरियो संथाली एवं गौरीपुर में जल-जमाव से परेशानीजलजमाव की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.